Lado Lakshmi Yojana List Haryana : हरियाणा सरकार ने हरियाणा की महिलाओं की सहायता के लिए काफी सारी योजनाएं शुरू की है। हरियाणा सरकार ने एक और नई योजना को शुरू करने का ऐलान किया है, जिसका नाम लाडो लक्ष्मी योजना है।
इस योजना के तहत हरियाणा की महिलाओं को सरकार की तरफ से₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। लेकिन आप सब की जानकारी के लिए बता दे कि यह लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा। इसका लाभ केवल आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया जाएगा। आज हम आपको इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं।
लाडो लक्ष्मी योजना लिस्ट
हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव में सभी महिलाओं को ₹2100 प्रति महीना देने का ऐलान किया था। लेकिन अब हरियाणा सरकार ने बताया है कि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ केवल आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Haryana Khel Nursery Yojana 2025: हरियाणा खेल नर्सरी योजना 2025 के लिए जाने आवेदन प्रक्रिया क्या है
इस फैसले से करीब 25 लाख महिलाओं को झटका लगा है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अप्रैल महीने से ₹2100 की आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके लिए सरकार ने एक लिस्ट जारी की है। यह लिस्ट हरियाणा पहचान पत्र के आधार पर बनाई गई है।
हरियाणा पहचान पत्र में जिनके परिवार की सालाना आय 180000 रुपए से कम है उन महिलाओं का नाम लिस्ट में शामिल किया गया है। सरकार इस योजना के तहत 10 से 12000 करोड रुपए खर्च कर सकती है।
किस किसको मिलेगा इस योजना का लाभ
हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई लाडो लक्ष्मी योजना के तहत केवल हरियाणा की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
इस योजना का लाभ 18 से 60 साल की महिलाओं को दिया जाएगा।
जिन महिलाओं की परिवार की सालाना आय 180000 से कम है केवल उन्ही महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Post Office Loan Yojana: पोस्ट ऑफिस खाता धारकों को दे रहा है कम ब्याज पर लोन सुविधा
बुजुर्ग महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है। जो महिलाएं बुजुर्ग पेंशन या विधवा पेंशन ले रही है उनका नाम लिस्ट में शामिल नहीं होगा।
इन महिलाओं का नाम हटाने के बाद भी हरियाणा की महिलाओं की कुल संख्या 75 लाख है। ऐसे में सबको आर्थिक सहायता देने पर सालाना 18900 करोड रुपए का खर्च होगा।
इसलिए सरकार ने ऐलान किया है जिनके परिवार की सालाना आय 180000 रुपए से कम है केवल उन्हें महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
Kanya Sumangla yojna