Family Id Update Online: हरियाणा के लोगों के लिए हरियाणा परिवार पहचान पत्र एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। हरियाणा पहचान पत्र एक आठ अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या होती है। यह संख्या हरियाणा सरकार द्वारा जारी की जाती है।
हरियाणा परिवार पहचान पत्र की सहायता से उम्मीदवार हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ उठा सकता है। आज हम आपको हरियाणा परिवार पहचान पत्र से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं। आईए जानते हैं कैसे बनवा सकते हैं अपना पहचान पत्र और कैसे कर सकते हैं इसके अंदर बदलाव।
क्या है हरियाणा परिवार पहचान पत्र
हरियाणा पहचान पत्र यानी फैमिली आईडी एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। यह 8 अंकों की संख्या में जारी किया जाता है। इसके अंदर परिवार की जानकारी दी जाती है। हरियाणा पहचान पत्र जारी करने का उद्देश्य हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ हर एक उम्मीदवार को देना है।
हरियाणा पहचान पत्र की सहायता से उम्मीदवार कम दस्तावेजों को दिखाकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। हरियाणा फैमिली आईडी का उपयोग बर्थ सर्टिफिकेट से लेकर डेथ सर्टिफिकेट बनवाने तक होता है। ग्रेजुएशन में प्रवेश लेने के लिए भी फैमिली आईडी का इस्तेमाल किया जाता है।
ऐसे भी पढ़ें: Lado Laxmi Yojana Haryana: महिलाओं के लिए शुरू की लाडो लक्ष्मी योजना, घर बैठे दी जाएगी ₹2100 की आर्थिक मदद!
कौन-कौन बनवा सकता है हरियाणा फैमिली आईडी
हरियाणा फैमिली आईडी के लिए केवल हरियाणा का मूल निवासी आवेदन कर सकता है।
आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी जरूरी है।
आवेदक के पास स्थाई पत्ते का प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
हरियाणा परिवार पहचान पत्र के लिए दो वर्ग बनाए गए हैं जो लोग स्थाई रूप से हरियाणा में रहते हैं उन्हें आठ अंकों की आईडी दी जाती है। वहीं जो लोग अस्थाई तौर पर राज्य में रहते हैं उन्हें 9 अंकों की आईडी दी जाती है।
किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत
हरियाणा परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होते हैं। इन जरूरी दस्तावेज में आधार कार्ड, परिवार के सभी सदस्यों का वोटर कार्ड, सभी का खाता नंबर, मुखिया का पैन कार्ड ,दसवीं की प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र ,आवेदक की वोटर आईडी, पैन कार्ड, राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज शामिल है।
कैसे बनवा सकते हैं अपना फैमिली आईडी
फैमिली आईडी बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा और यहां फैमिली आईडी के लिए आवेदन करना होगा। जन सेवा केंद्र में आपको सभी जरूरी दस्तावेज की फोटो कॉपी को जमा करवाना होगा। आवेदन करने के सात दिन के अंदर आप अपना फैमिली आईडी कार्ड ले सकते हैं।
ऐसे भी पढ़ें: PF खाताधारकों के लिए बड़ा बदलाव: 2 नए नियम लागू अब ₹1 लाख तक मिलेगा सिर्फ 3 दिन में!
कैसे कर सकते हैं फैमिली आईडी अपडेट
समय-समय पर फैमिली आईडी को अपडेट करना जरूरी है। बहुत बार किसी नए सदस्य का नाम फैमिली आईडी में ऐड करना होता है वहीं कई बार किसी सदस्य की मृत्यु होने के बाद उसका नाम फैमिली आईडी से हटाना होता है। अगर आप भी अपनी फैमिली आईडी में कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन घर बैठे अपडेट कर सकते हैं।
आप फैमिली आईडी में किसी भी सदस्य का नाम, मोबाइल नंबर, अन्य दस्तावेज में संशोधन कर सकते हैं ।फैमिली आईडी में कुछ भी अपडेट करने के लिए आपको हरियाणा सरकार के PPP PORTAL पर जाना होगा और यहां पर कलेक्शन मॉड्यूल पर क्लिक करना होगा।
अब आपके फैमिली आईडी नंबर दर्ज करना होगा और आपके फैमिली आईडी में जो भी चीज अपडेट करनी है उस विकल्प को चुनना होगा। अब आपको सही जानकारी को दर्ज करना है और सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना है। अब मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी कोई वेरीफाई करना है। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।