Aadhar Card Name Change Online: आप सभी को पता ही होगा कि भारतीय नागरिक के लिए आधार कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। आधार कार्ड के अंदर व्यक्ति की सभी जरूरी जानकारी दी जाती है। आधार कार्ड में व्यक्ति का नाम, पता, बायोमेट्रिक जानकारी को दर्ज किया जाता है।
आज हम आपको आधार कार्ड में दर्ज नाम को बदलवाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं। आईए जानते हैं कैसे कर सकते हैं आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट।
ऑनलाइन कर सकते हैं आधार कार्ड में नाम अपडेट
बहुत बार ऐसा होता है की शादी के बाद लड़कियों को अपने कुछ जरूरी दस्तावेज में नाम अपडेट करवाना पड़ता है। आज हम आपको आधार कार्ड में नाम अपडेट की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें: Free Coaching Yojana: विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए दी जाएगी फ्री कोचिंग!
वैसे तो आप अपने नजदीकी आधार केंद्र में जाकर आधार कार्ड में नाम बदलवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास इतना समय नहीं है तो आप घर बैठे आधार कार्ड में नाम को अपडेट कर सकते हैं।
किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत
आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आपको पहचान पत्र के रूप में कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इन जरूरी दस्तावेज में वोटर आईडी, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार द्वारा जारी फोटो सहित विवाह प्रमाण पत्र, पेंशनर कार्ड, विकलांगता कार्ड जैसे दस्तावेज शामिल है।
कैसे कर सकते हैं आधार कार्ड में नाम अपडेट
वर्तमान समय में आप अब आधार कार्ड में अपना नाम ऑनलाइन अपडेट नहीं कर सकते हैं। पहले आप घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट कर सकते थे लेकिन अब इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र में जाना होगा।
आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आधार नामांकन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
अब इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा और इसे नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र में जाकर जमा करवाना होगा। साथ ही आपको पहचान प्रमाण पत्र के मूल दस्तावेज की फोटो कॉपी को फार्म के साथ जमा करवाना होगा।
आधार कार्ड में नाम अपडेट करवाने के लिए आपको ₹50 का शुल्क देना होगा। आधार केंद्र द्वारा आपको एक पर्ची दी जाएगी जिसमें अपडेट रिक्वेस्ट नंबर होगा। इस नंबर की सहायता से आप अपना अपडेट स्टेटस चेक कर सकते हैं। आधार कार्ड में नाम अपडेट होने के बाद आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नया आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Lakhpati Didi Yojana: सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा 5 लाख का लोन!