LIC Kanyadan Yojana Policy: एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी में ₹75 निवेश करने पर मिलेंगे 14 लाख!

LIC Kanyadan Policy : सभी माता-पिता अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी सुरक्षित जगह पैसा निवेश कर रहे हैं। अगर आप भी अपनी बेटी के सुनहरे भविष्य के लिए कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।

आज हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम की एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताने वाले हैं जहां किया गया निवेश एक सुरक्षित निवेश है। आईए जानते हैं कौन सी है यह पॉलिसी और कितना करना होगा पैसा निवेश।

भारतीय जीवन बीमा निगम की कन्यादान पॉलिसी

भारतीय जीवन बीमा निगम ने लोगों के फायदे के लिए काफी सारी पॉलिसी शुरू की है। इन पॉलिसी में से एक पॉलिसी कन्यादान पॉलिसी है। यह पॉलिसी विशेष रूप से बेटियों के लिए शुरू की गई है। इसका उद्देश्य बेटियों की पढ़ाई और शादी के खर्च को पूरा करना है।

इसे भी पढ़ें: Free Solar Chulha Yojana: महिलाओं को सरकार की तरफ से मिलेगा फ्री सोलर चूल्हा!

अगर आप भी अपने बेटी के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं तो आप भारतीय जीवन बीमा निगम की इस पॉलिसी में अपना पैसा निवेश कर सकते हैं।

कौन-कौन कर सकता है पैसा निवेश

भारतीय जीवन बीमा निगम की कन्यादान पॉलिसी के तहत केवल 18 से 50 वर्ष का व्यक्ति ही पैसा निवेश कर सकता है।

जिस बेटी की पॉलिसी के लिए आप पैसा निवेश करना चाहते हैं उसकी उम्र कम से कम 1 साल होने जरूरी है।

इस योजना के तहत केवल भारत का व्यक्ति ही पैसा निवेश कर सकता है।

कितना करना होगा पैसा निवेश

भारतीय जीवन बीमा निगम की कन्यादान पॉलिसी के तहत आप कम से कम 75 रुपए प्रतिदिन निवेश कर सकते हैं यानी आपको हर महीने इस योजना में 2250 रुपए का निवेश करना होगा। अगर आप इस योजना को 25 वर्ष तक जारी रखते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 14 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Haryana Kanyadan Yojana: गरीब परिवार के लोगों को सरकार की तरफ से मिलेगी ₹101000 की आर्थिक सहायता, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन!

इस योजना के तहत अलग-अलग मेच्योरिटी पीरियड के विकल्प उपलब्ध हैं। आप 13 साल के मैच्योरिटी विकल्प को भी चुन सकते हैं। अगर इस योजना के तहत पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को एक बड़ी राशि दी जाती है। अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु पॉलिसी की अवधि के दौरान हो जाती है तब नॉमिनी को 10 लाख रुपए मिलते हैं।

इस योजना के तहत आवेदन करने वाले व्यक्ति को 80C एक्ट के तहत टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। आप इस पॉलिसी के बारे में पूरी जानकारी नजदीकी भारतीय जीवन बीमा निगम के ब्रांच में जाकर ले सकते हैं।

अन्य सरकारी योजनाएं यहां से देखें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “LIC Kanyadan Yojana Policy: एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी में ₹75 निवेश करने पर मिलेंगे 14 लाख!”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon