Birth Certificate Apply Online: आज के समय में हम हर एक काम घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। पहले हमें जन्म प्रमाण पत्र या फिर कोई भी सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया बहुत आसान हो गई है।
आप जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवा सकते हैं। आज हम आपको ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। आईए जानते हैं कैसे कर सकते हैं जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन।
घर बैठे बनेगा बर्थ सर्टिफिकेट
अगर आपने भी अभी तक अपना बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आप सबको बता दे कि अब बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना आसान हो गया है। आप अपने बर्थ सर्टिफिकेट के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बर्थ सर्टिफिकेट एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। इसके लिए आपको ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। बर्थ सर्टिफिकेट में जन्म से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित किया जाता है। जन्म के 21 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: One Year B.Ed Course Update: पहले की तरह एक बार फिर से 1 साल का होगा बीएड कोर्स, इन छात्रों को मिलेगा फायदा!
आप नजदीकी सरकारी अस्पताल या कार्यालय से भी जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। लेकिन अगर आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आपको अपने राज्य के आधार पर जारी किए गए पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इन जरूर दस्तावेज में माता-पिता का आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, एड्रेस प्रूफ, ड्राइविंग लाइसेंस, अस्पताल द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र, बच्चों के अस्पताल संबंधित सारे दस्तावेज, जन्म के समय की अस्पताल की रसीद शामिल है।
कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
बर्थ सर्टिफिकेट के लिए अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा।
सबसे पहले आपको बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां होम पेज पर लोगिन विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपको मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा और साइन अप विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसे भी पढ़ें: PM Home Loan Subsidy Yojana: घर बनाने के लिए सरकार देगी 50 लाख रुपए तक का लोन, जल्दी भरें आवेदन फॉर्म!
इतना करने के बाद आपको अपने राज्य जिला के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी।
यह सब करने के बाद आपको कैप्चा कोड एंटर करके रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा।
अब अगले पेज में यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जिससे आपको लॉगिन करना होगा।
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको बर्थ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलेगा जिसे आपको ध्यानपूर्वक पढ़कर पढ़ना होगा और सभी जरूर दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
यह सब करने के बाद आपको आवेदन शुल्क जमा करवाना होगा।
अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा करवाना होगा।
आवेदन फॉर्म सबमिट होने के बाद मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।
इस रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से आप अपना बर्थ सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
Webside ks Link nahi provide karte ho aap