Sahara India Refund Status: हमारे देश के लाखों लोगों ने सहारा कंपनी में अपना पैसा निवेश किया था। लेकिन कुछ समय बाद ही है कंपनी बंद हो गई जिससे लाखों लोगों का पैसा डूब गया। लोगों की सहायता के लिए केंद्र सरकार ने एक नया पोर्टल लॉन्च किया।
इस पोर्टल का नाम सहारा पोर्टल है। इस पोर्टल पर आवेदन करने वाले निवेशको को कुछ समय बाद रिफंड राशि दी जाती है। अभी तक 138 करोड रुपए निवेशकों को वापस मिले हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि रिफंड पोर्टल के जरिए 17526 निवेशकों को पैसे लौटाए जाएंगे।
अगर आप भी सहारा कंपनी से अपना पैसा वापस चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप सहारा रिफंड पोर्टल पर जाकर अपना पैसा वापस ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: How to Close Bank Account Online: शाखा प्रबंधन को इस प्रकार से लिखे पत्र, खाता बंद करने में कोई परेशानी नहीं होगी!
क्या है सहारा रिफंड पोर्टल
सहारा रिफंड पोर्टल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 18 जुलाई 2023 को लांच किया गया था। सहारा इंडिया की मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश करने वाले निवेशकों ने रिफंड की प्रक्रिया को लेकर सरकार और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड पर काफी सवाल उठाए थे।
लोगों की समस्या को दूर करने के लिए यह पोर्टल लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल पर आवेदन करने वाले निवेशकों को कुछ समय बाद उनका पैसा रिफंड किया जाता है। शुरुआत में निवेशक को केवल ₹10000 रिफंड मिलता है। उसके बाद निवेदक को बकाया राशि का रिफंड दिया जाता है।
क्या है सरकार द्वारा बताया गया आंकड़ा
वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त 2012 के आदेश में सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड, सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और उनके प्रमोटर्स को SEBI के पास 25781.37 करोड रुपए जमा करने का आदेश दिया था।
31 मार्च 2024 तक जारी हुए डाटा में सेबी को 15775.50 करोड रुपए दिए जा चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बकाया राशि भी सेबी के पास जमा करवाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Voter Card Aadhar Card Link Kaise Kare: बड़ी खुशखबरी अब बिल्कुल मुफ्त में वोटर कार्ड को आधार से लिंक करें!
सहारा रिफंड पोर्टल पर कैसे करें स्टेटस चेक
अगर आपने भी सहारा कंपनी से रिफंड के लिए सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन किया है और आपका आवेदन पीरियड 45 दिनों से ज्यादा हो चुका है और आपको क्लेम का रिफंड नहीं हुआ है तो आप अपने क्लेम के स्टेटस को चेक कर सकते हैं। स्टेटस चेक करने के लिए आपको दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा।
सबसे पहले आपको सहारा रिफंड पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां मेनू विकल्प पर क्लिक करके डिपॉजिटर लोगिन पर क्लिक करना होगा।
यहां आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को वेरीफाई करना होगा।
ओटीपी वेरीफाई होने के बाद आपकी आईडी लॉगिन हो जाएगी।
यहां आप अपना रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं।
अगर आपको अपना रिफंड वापस नहीं मिला है तो आप दोबारा सहारा रिफंड पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।