Digital Birth Certificate Download Online: घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में डाउनलोड करें डिजिटल जन्म प्रमाण-पत्र!

Digital Birth Certificate Download Online: भारतीय नागरिकों के लिए जन्म प्रमाण पत्र एक जरूरी दस्तावेज है। हर जगह पर जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। जन्म प्रमाण पत्र के अंदर लिंग, जन्म, समय ,जन्म स्थान जैसी जरूरी जानकारी दी जाती है।

अगर आपने भी अभी तक अपना जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको घर पर ही ऑनलाइन कैसे अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं उससे जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं। आईए जानते हैं कैसे बनवा सकते हैं अपना जन्म प्रमाण पत्र और किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत।

घर बैठे बनेगा जन्म प्रमाण पत्र

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब से व्यक्ति को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है। आज हम आपको भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए जन्म प्रमाण पत्र पोर्टल के बारे में बताने वाले हैं। जहां पर भारत के लोग अपने जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे भी पढ़ें: Aadhar Online History Check: आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है, यहां से करें चेक!

किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उम्मीदवार को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इन जरूरी दस्तावेज में माता-पिता का आधार कार्ड, पते का सबूत, जन्मतिथि, पासपोर्ट साइज फोटो ,मोबाइल नंबर, माता-पिता का व्यवसाय तथा पता शामिल है।

कैसे कर सकते हैं आवेदन

अगर आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाना होगा। यहां बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़ी पूरी जानकारी को पढ़ना होगा और आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा।

अब आपको सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा। अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा करवाना होगा। कुछ ही दिनों में आपका जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा। जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे भी पढ़ें: Ration Card Loan Yojana: राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 10 लाख का लोन, जानें पूरी प्रक्रिया!

कैसे डाउनलोड कर सकते हैं अपना जन्म प्रमाण पत्र

अगर आपने भी जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है तो आप इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

यहां आपको डाउनलोड सर्टिफिकेट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको जन्म सेलेक्ट करना होगा और पंजीकरण संख्या को दर्ज करना होगा। अब आपको सर्च विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब सेंड ओटीपी विकल्प पर क्लिक करना होगा।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को वेरीफाई करना होगा और डाउनलोड सर्टिफिकेट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आप अपने बर्थ सर्टिफिकेट का प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।

अन्य सरकारी योजनाएं यहां से देखें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon