Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार ने महिलाओं के फायदे के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम मैया सम्मान योजना है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को सरकार की तरफ से₹1000 प्रति महीना की आर्थिक सहायता दी जाती है।
अगर आप भी झारखंड सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको इस योजना के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। आईए जानते हैं कौन-कौन कर सकता है आवेदन और क्या है इस योजना का उद्देश्य।
क्या है मैया सम्मान योजना
झारखंड सरकार ने 2023 अगस्त में मैया सम्मान योजना को शुरू किया था। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत 18 से 50 साल की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Swayam Loan Yojana: सरकार ने जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू की स्वयं योजना, घर बैठे मिलेगा एक लाख का लोन!
शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को हजार रुपए प्रति महीना की आर्थिक सहायता दी जाती थी, वहीं दिसंबर 2024 में आर्थिक सहायता की राशि को बढ़ाकर₹2500 कर दिया गया था। बहुत से लाभार्थियों को दिसंबर और जनवरी की किस्त एक साथ दी गई है। जनवरी में लाभार्थियों को ₹5000 की किस्त मिली है।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन
झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मैया समान योजना के तहत केवल झारखंड की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन कर्ता महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विधवा और विकलांग महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
जिन महिलाओं के परिवार की सलाह ना आय 180000 रुपए से कम है वहीं महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Mahtari Shakti Loan Yojana: महिलाओं को सरकार की तरफ से काम शुरू करने के लिए मिलेगा लोन, ऑनलाइन आवेदन करें!
महिलाएं कैसे चेक कर सकती हैं अपना पेमेंट स्टेटस
अगर आपने भी झारखंड सरकार द्वारा चलाई गई मैया सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है और आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ है या नहीं तो आप दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले मैया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। अब पेमेंट स्टेटस चेक विकल्प पर क्लिक करना होगा।
यहां लाभार्थी नंबर आधार नंबर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को वेरीफाई करना होगा। अब सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर पेमेंट स्टेटस दिखाई देगा।