Aadhar Card Validity: क्या कुछ समय के बाद आधार कार्ड भी होता है इनवेलिड, जानिए पूरी खबर!

Aadhar Card Validity: आप सबको पता ही होगा कि भारत में रहने वाले हर एक नागरिक के लिए आधार कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। आधार कार्ड की सहायता से हम भारत सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि आधार कार्ड की भी एक्सपायरी डेट होती है। जी हां हमें अपने आधार कार्ड को समय पर अपडेट करवाना जरूरी है नहीं तो हमारा आधार कार्ड इनवेलिड हो सकता है। आईए जानते हैं आधार कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी।

क्या है आधार कार्ड

आधार कार्ड आज के समय में भारतीय व्यक्ति का एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र के तौर पर किया जाता है। बैंकिंग से लेकर इनकम टैक्स फाइल तक हर जगह पर आधार कार्ड की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ें: Aadhar Card: कितने साल बाद आधार कार्ड में फोटो बदलवा लेनी चाहिए, जाने क्या कहता है UIDAI का नया नियम!

लेकिन बहुत से लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या आधार कार्ड की कोई एक्सपायरी डेट भी होती है? क्या समय-समय पर आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी है? इसको लेकर यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कहना है कि आधार कार्ड की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है यानी हमें बार-बार अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाने की जरूरत नहीं है।

यह एक लाइफटाइम डॉक्यूमेंट है और यह जीवन भर वैलिड रहता है। लेकिन बच्चों के आधार कार्ड के नियम अलग हैं। बच्चों का आधार कार्ड अपडेट करवाना जरूरी है।

कब होता है बच्चे का आधार कार्ड अपडेट

बच्चों के जन्म के कुछ दिन बाद ही बच्चे का आधार कार्ड बनाया जाता है। लेकिन उसमें बच्चे से जुड़ी सारी जानकारी नहीं होती है। इसलिए 5 साल से कम उम्र के बच्चे को अपना आधार कार्ड 5 साल की उम्र के बाद अपडेट करवाना जरूरी है।

5 साल के बाद जब बच्चा 15 साल का हो जाता है तो उसे अपना आधार कार्ड एक बार फिर से अपडेट करवाना होता है। अगर बच्चे का आधार कार्ड 5 साल और 15 साल में अपडेट नहीं हुआ तो वह कार्ड इनवेलिड माना जाएगा।

इसे भी पढ़ें: PMKVY 4.0 Online Registration: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का चौथा चरण हुआ शुरू, उम्मीदवार कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन!

क्या होगा आधार कार्ड में बदलाव

5 साल की उम्र के बाद जब बच्चे का आधार कार्ड अपडेट होगा तब उसमें बच्चे के फिंगरप्रिंट, आंखों की पुतली और फोटो को दोबारा से अपडेट किया जाएगा। बच्चों को 5 साल के बाद 15 साल की उम्र में भी अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना होगा। बच्चों के आधार कार्ड अपडेट प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क है। इसके लिए कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है।

बड़ों को देना होगा आधार अपडेट के लिए शुल्क

अगर आप 18 साल की उम्र के बाद अपना आधार कार्ड अपडेट करते हैं तो आपको ₹50 शुल्क देना होगा। इसके लिए आपके नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड अपडेट से जुड़े फॉर्म को भरना होगा और आप अपने आधार कार्ड में क्या अपडेट करना चाहते हैं उससे जुड़ी पूरी जानकारी को दर्ज करवाना होगा।

अन्य सरकारी योजनाएं यहां से देखें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon