Sahara India Refund Status Check: सहारा इंडिया रिफंड का स्टेटस करें चेक, आपका फॉर्म Accept हुआ या Reject!

Sahara India Refund Status Check: हमारे देश में लाखों लोगों ने सहारा कंपनी में पैसा इन्वेस्ट किया था। लेकिन किसी कारण से सरकार ने इस कंपनी को बंद कर दिया। ऐसे में बहुत से लोगों का पैसा अभी भी कंपनी में फसा हुआ है।

अगर आपने भी सहारा में पैसा इन्वेस्ट किया था और आपका पैसा अभी तक वापस नहीं आया है तो आप सरकार द्वारा लॉन्च किए गए पोर्टल की मदद ले सकते हैं। जी हां, आप सब की जानकारी के लिए बता दे कि केंद्र सरकार ने लोगों के फायदे के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया है जिसका नाम CRCS SAHARA REFUND PORTAL है।

आप इस पोर्टल पर जाकर रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं। शुरुआत में इस पोर्टल पर निवेशक केवल ₹10000 के लिए आवेदन कर सकता था लेकिन अब यह राशि बढ़ा दी गई है। अब निवेशक ₹500000 तक का क्लेम कर सकता है। आईए जानते हैं कैसे कर सकते हैं रिफंड के लिए आवेदन।

कैसे करें सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

सहारा कंपनी से 5 लाख रुपए तक का रिफंड पाने के लिए आपको सबसे पहले सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले सारा इंडिया रिफंड के आधिकारिक पोर्टल mocrefund.crcs.gov.in/depositor/#/home पर जाना होगा।

इसे भी पढ़ें: Government Free 7 Id Card For Indian: भारत सरकार के यह 7 आईडी दिलायेगा सभी को इतना ज्यादा लाभ!

यहां रजिस्ट्रेशन के लिए आपको डिपॉजिट रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां आपको आधार नंबर के अंतिम चार डिजिट को दर्ज करना होगा, साथ ही आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा।

अब आपको कैप्चा दर्ज करना होगा और गेट ओटीपी विकल्प पर क्लिक करना होगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को वेरीफाई करना होगा। अब आपका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

कैसे करें आवेदन

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप अपने रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सहारा रिफंड पोर्टल पर जाना होगा और यहां लोगिन करना होगा। अब आपको CRN नंबर को दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके ओटीपी के जरिए वेरीफाई करना होगा।

अब आपको पर्सनल डिटेल वाले पेज पर जाना होगा। यहां आपको मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा और ईकेवाईसी वेरिफिकेशन कंप्लीट करना होगा। ईकेवाईसी वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी दर्ज करना होगा। अब क्लेम डिटेल पर जाना होगा। यहां अपडेटेड डिटेल को सबमिट करना होगा।

अब आपको सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा। अब री सबमिशन फॉर्म जनरेट करना होगा। इस फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकालना होगा। यह सब करने के बाद अपना फोटो और साइन अपलोड करना होगा।

यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक्नॉलेजमेंट नंबर प्राप्त होगा। अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी सही है तो 45 कार्य दिवस के भीतर आपको रिफंड मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Debit Card Se Loan Kaise Len: अब अपने डेबिट कार्ड से भी ले सकते हैं लोन!

कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस

स्टेटस चेक करने के लिए आपको सहारा इंडिया रिफंड के पोर्टल पर जाना होगा। यहां डिपॉजिटर्स रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब यहां आपको एप्लीकेशन स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

यहां आपको सहारा रिफंड एप्लीकेशन स्टेटस चेक पर क्लिक करना होगा। आप हेल्पलाइन नंबर 0522-6937100, 0522-3108400, 08069208210, 0522-6931000 पर कॉल करके भी स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं।

अन्य सरकारी योजनाएं यहां से देखें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon